[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में किडनैप कर नाबालिग लड़की से रेप:मिलने बुलाकर उठा ले गया पड़ोसी, दिल्ली में दबिश देकर पुलिस ने छुड़ाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में किडनैप कर नाबालिग लड़की से रेप:मिलने बुलाकर उठा ले गया पड़ोसी, दिल्ली में दबिश देकर पुलिस ने छुड़ाया

जयपुर में किडनैप कर नाबालिग लड़की से रेप:मिलने बुलाकर उठा ले गया पड़ोसी, दिल्ली में दबिश देकर पुलिस ने छुड़ाया

जयपुर : जयपुर में किडनैप कर एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने बुलाकर नाबालिग लड़की को आरोपी पड़ोसी उठा ले गया था। नाबालिग की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने दिल्ली में दबिश देकर नाबालिग को छुड़वाया। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी पड़ोसी को भी अरेस्ट किया है।

SHO (करधनी) हरीश चन्द्र सोलंकी ने बताया- करधनी में रहने वाले परिजनों ने करीब 15 दिन पहले FIR दर्ज करवाई थी। उनकी नाबालिग बेटी किसी काम से घर से बाहर गई थी, उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाशने के बाद भी नाबालिग बेटी का पता नहीं चला। पुलिस ने नाबालिग लड़की की तलाश के लिए पुलिस टीम बनाई। पुलिस ने घर के आस-पास लगे CCTV फुटेजों व मोबाइल लोकेशन के आधार पर सर्च शुरू किया।

पुलिस जांच में पड़ोसी युवक के किडनैप कर नाबालिग लड़की को दिल्ली ले जाने का पता चला। पुलिस की एक टीम को सोमवार सुबह दिल्ली भेजा गया। दिल्ली में दबिश देकर पुलिस ने नाबालिग लड़की को छुड़वाने के साथ किडनैपर पड़ोसी को पकड़ लिया। दिल्ली से दोनों को लेकर पुलिस जयपुर पहुंची। नाबालिग पीड़िता ने अपने बयान में आरोपी पड़ोसी के रेप करने की बताया। पुलिस ने किडनैप कर नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में पड़ोसी युवक को अरेस्ट किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin