आनन्दीलाल पोदार की 150वीं जयंती मनाई
आनन्दीलाल पोदार की 150वीं जयंती मनाई

नवलगढ़ : दी आनन्दील पोदार ट्रस्ट के संस्थापक आनन्दीलाल पोदार की 150वीं जयंती मनाई गई। समारोह का आयोजन सामूहिक रूप से पोदार सर्किल पर हुआ। दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के अधिशाषी निदेशक एमडी शानभाग, निदेशक पब्लिक रिलेशन एवं इन्स्टीट्यूशनल प्रमोशन डॉ. विनोद कुमार सैनी, डॉ. सत्येन्द्र सिंह, डॉ. दुर्गा भोजक, श्याम सुन्दर बक्शी, जीन सीके, प्रो. शान्तिलाल जोशी, डॉ. अनिल कुमार शर्मा, प्रो.प्रमोद कुमार सैनी, प्रो. गोपाल सिंह गुर्जर, विवेक तिवाड़ी, ज्योति तिवाड़ी, अवधेश पालीवाल, एलायन्स क्लब इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दयाशंकर जांगिड़, मेजर डीपी शर्मा, स्काउट प्रधान मुरली मनोहर चोबदार, महेन्द्र सैनी सहित नगर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
डॉ. विनोद कुमार सैनी ने आनन्दीलाल पोदार के बारे में जानकारी दी। अधिशाषी निदेशक एमडी शानभाग ने कहा कि आनन्दीलाल पोदार ने वर्ष 1921 में तिलक स्वराज्य फंड में दो लाख एक हजार रुपए के दान के साथ शिक्षा के प्रसार के लिए दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट की स्थापना की। आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन राजीव के पोदार व ट्रस्टी वेदिका पोदार ने आनन्दीलाल पोदार को श्रद्धासुमन अर्पित किए व उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।