[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का बड़ा बयान, कहा-राजस्थान में नहीं होगा उप चुनाव को लेकर कोई गठबंधन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का बड़ा बयान, कहा-राजस्थान में नहीं होगा उप चुनाव को लेकर कोई गठबंधन

PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का बड़ा बयान, कहा-राजस्थान में नहीं होगा उप चुनाव को लेकर कोई गठबंधन

जयपुर : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राजस्थान में उप चुनाव में कोई गठबंधन नहीं होगा. कांग्रेस पार्टी सातों सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हमने गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं की. INDIA गठबंधन दिल्ली में है, राजस्थान में नहीं है. PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस की 7 सीटों पर चुनावों की तैयारी पूरी है.

सातों सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है. राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस का किसी भी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं है. कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता तानाशाह सरकार से डरने वाला नहीं है.आपको बता दें कि उपचुनाव को लेकर बैठक हुई है. कांग्रेस की बैठक में उम्मीदवारों के पैनल तैयार हुए. 1-2 दिन में कांग्रेस के टिकटों की घोषणा होगी.

आपको बता दें कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वार रूम में आज बैठक हुई. प्रदेश को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक आयोजित हुई. प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की अध्यक्षता में यह बैठक हुई. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, भंवर जितेंद्र सिंह, डॉ.सीपी जोशी, सहप्रभारी चिरंजी राव, रित्विक मकवाना, पूनम पासवान भी शामिल हुए. उपचुनावों की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति तैयार हुई. चुनाव में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्णय लिए गए.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad