[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रेमिका के ससुराल में युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन बोली- लड़की के पति ने 10 दिन पहले दी थी धमकी, किडनैप कर मार डाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

प्रेमिका के ससुराल में युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन बोली- लड़की के पति ने 10 दिन पहले दी थी धमकी, किडनैप कर मार डाला

प्रेमिका के ससुराल में युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन बोली- लड़की के पति ने 10 दिन पहले दी थी धमकी, किडनैप कर मार डाला

पाटन (नीमकाथाना) : शादीशुदा प्रेमिका के ससुराल में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल गया था। इस दौरान प्रेमिका के ससुराल वालों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में वहीं पटक दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला नीमकाथाना जिले के पाटन थाना इलाके का है।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

फायरिंग की सूचना मिली थी, बेहोश मिला युवक थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया- पाटन के दरीबा के ढेल्डी की ढाणी में बुधवार रात करीब 10 बजे फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो फायरिंग जैसा कोई मामला नहीं दिखा। मौके पर एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था। उसे सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाधिकारी ने बताया- युवक की पहचान मुकेश कुमार (25) निवासी चांदुवली, बानसूर के रूप में हुई है। युवक की बहन पूजा ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है। उधर, युवक की हत्या की जानकारी मिलने पर डीएसपी अनुज डाल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

मृतक की बहन ने रिपोर्ट दी है। प्रथम दृष्ट्या मारपीट से मौत होने की जानकारी सामने आई है। ~ अनुज डाल, डीएसपी नीमकाथाना

शादी में काम के दौरान लड़की से हुई थी दोस्ती

युवक के चाचा हंसराज ने बताया- मुकेश टेंट लगाने का काम करता था। एक साल पहले उनके गांव से 2 किलोमीटर दूर रावत माजरा गांव में एक शादी में टेंट लगाने के लिए गया था। वहां एक लड़की की शादी थी। काम के दौरान मुकेश की लड़की से दोस्ती हो गई। उन्होंने बताया- लड़की की शादी होने के बाद तलाक हो गया था। उसकी दूसरी शादी ढेल्डी की ढाणी के रहने वाले महावीर से हुई थी।

10 दिन पहले दी थी मारने की धमकी

युवक की बहन पूजा ने बताया- उसका भाई मुकेश 16 अक्टूबर की शाम पाटन के न्यौराणा जाने की बात कहकर घर से निकला था। वहां से रात करीब 9.15 बजे महावीर, धर्मपाल, महिपाल, उमेश और विक्रम ने उसका किडनैप किया। इसके बाद महावीर और धर्मपाल के घर ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

पूजा ने बताया- उसके भाई की हत्या में महावीर की पत्नी भी शामिल है। 10 दिन पहले महावीर और विक्रम ने मुकेश को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

मुकेश चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। 10 साल पहले उसके पिता की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker