[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी :समाज के विकास में उन्नति को लेकर चर्चा:खेतड़ी में जाट समाज की बैठक; शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए किया प्रेरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

खेतड़ी :समाज के विकास में उन्नति को लेकर चर्चा:खेतड़ी में जाट समाज की बैठक; शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए किया प्रेरित

समाज के विकास में उन्नति को लेकर चर्चा:खेतड़ी में जाट समाज की बैठक; शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए किया प्रेरित

खेतड़ी : खेतड़ी नगर की जाट धर्मशाला में सोमवार को जाट समाज की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के विकास में उन्नति को लेकर चर्चा करते हुए प्रत्येक व्यक्ति से निरंतर सहयोग करने के लिए अपील की गई। बैठक समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश लांबा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक कार्यों में भागीदारी को लेकर अपना महत्वपूर्ण सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश लांबा ने कहा कि समाज को निरंतर रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना महत्वपूर्ण सहयोग करना चाहिए। आज के समय में शिक्षा का बहुत अधिक महत्व हो गया है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा के प्रति जागरूक करने व उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाज में उच्च पदों पर बैठे लोग गरीब असहाय लोगों की मदद कर उनका सहारा बने। वहीं प्रत्येक व्यक्ति का आपसी सामंजस्य व सहयोग से समाज को आगे बढ़ने में गति दी जा सकती है। लांबा ने कहा कि जाट समाज के मसीहा चौधरी चरण सिंह ने समाज को विकसित करने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इसलिए किसान वर्ग व अन्य युवाओं को नशा मुक्ति से दूर होकर चौधरी चरण सिंह की नीतियों से शिक्षा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। वहीं प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर अपने बच्चों को संस्कारवान शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

इस दौरान समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाली लोगों का प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर विद्या रोहिताश्व, निरंजन लाल चौधरी, शमशेर चौधरी, शेर सिंह कृष्णिया, अनूप सोमरा, सुदेश ढाका, चरण सिंह डागर, प्रेम सिंह झाझड़िया, हवासिंह सोमरा, मनोज कुमार श्योराण, सुरेंद्र कुमार, राजकमल, सुभाष गोदारा, होशियार सिंह कड़वासरा, सनोज मान, सुनील कटेवा, राजवीर भड़िया, श्रीपाल नेहरा, रामनिवास बराला, अशोक कादियान, कृष्ण कादियान, सुरेश स्योराण, संदीप भूकर सहित समाज के अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker