ब्लॉक स्तरीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण शुरू
ब्लॉक स्तरीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण शुरू

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार
नवलगढ़ : कस्बे सूर्य मंडल मैदान स्थित टैगोर स्मृति भवन में 137 महिला अध्यापिकाएं एवं शारीरिक शिक्षिकाएं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है ये कार्मिक अपने विद्यालयों में जाकर वहां अध्ययन कर रही समस्त बालिकाओं को शारीरिक, मानसिकएवं भावनात्मक रूप से मजबूत बनने हेतु प्रशिक्षित करेंगे। इन्हें प्रशिक्षण देने के लिए वंदना कँवर, शारीरिक शिक्षिका ने जयपुर में राजस्थान पुलिस अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा, ए डी अशोक जांगिड़, ए सी बी ई ओ महेंद्र कुमार सैनी, कुलदीप पूनिया पार्टी, आर पी अशोक सैनी संजय सैनी नें प्रशिक्षण ले रहे संभागियों को संबल प्रदान किया, प्रशिक्षण की आवश्यकता एवम महत्व पर प्रकाश डाला।एवम सभी को इस अभियान में सफल होने की शुभकामना दी।