फिल्म “मोटी सेठाणी” के कलाकार संजय सैनी का किया अभिनन्दन
फिल्म "मोटी सेठाणी" के कलाकार संजय सैनी का किया अभिनन्दन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : बड़े पर्दे की राजस्थानी एवं हिंदी भाषा में बनी फिल्म “मोटी सेठाणी” में अभिनय करने वाले कलाकार संजय सैनी का अभिनन्दन किया गया। अभिनन्दन के दौरान कलाकार संजय सैनी ने बताया कि यह फिल्म महिला शक्ति पर आधारित है। इसमें मुझे फिल्म की नायिका नारायणी के गुरू की भूमिका मिली। जिसमें गांधी चौक के रामलीला मंच पर राम की भूमिका से सीखे अभिनय की झलक देखने को मिलेगी। इसी दौरान रामलीला में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के राजतिलक के साथ लीला का समापन किया गया। राजतिलक मुख्य अतिथि प्रदीप पाटोदिया ने किया। अध्यक्षता रामलीला परिषद के अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया ने की। इस दौरान सचिव दिनेश शर्मा, श्रीकांत पंसारी, अंजनी जालान, डॉ. कमल मल्होत्रा, श्रवण गोयनका, अशोक शर्मा, मुकेश व्यास, रविन्द्र कुमावत, रविन्द्र व्यास, रमाकांत मोदी, सुंदर गोयनका, कृष्ण कुमार महमिया आदि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039507


