[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में विरासत दिवस समारोह की तैयारियां:स्वामी विवेकानंद के खेतड़ी आगमन को पूरे होंगे 125 साल, दिसंबर में होगा कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में विरासत दिवस समारोह की तैयारियां:स्वामी विवेकानंद के खेतड़ी आगमन को पूरे होंगे 125 साल, दिसंबर में होगा कार्यक्रम

खेतड़ी में विरासत दिवस समारोह की तैयारियां:स्वामी विवेकानंद के खेतड़ी आगमन को पूरे होंगे 125 साल, दिसंबर में होगा कार्यक्रम

खेतड़ी : रामकृष्ण मिशन स्मृति मंदिर में नगरपालिका व विरासत समारोह समिति के संयुक्त तत्वाधान में विरासत दिवस समारोह को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। रामकृष्ण मिशन सचिव आत्मा निष्ठानंद महाराज की अध्यक्षता में बैठक के दौरान सर्व सम्मति से विरासत दिवस समारोह दो दिवस तक मनाने का निर्णय लिया।

मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बैठक में कहा कि स्वामी विवेकानंद के खेतड़ी में आने के 125 वर्ष पूर्ण होने पर 14वां खेतड़ी विरासत दिवस समारोह 12 दिसंबर को मनाया जाएगा। स्वामी विवेकानंद और देश को सनातन धर्म की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने में खेतड़ी विरासत ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

राजा अजीत सिंह और स्वामी विवेकानंद की गहरी मित्रता के चलते खेतड़ी को अलग पहचान मिल पाई थी, जिसकी बदौलत खेतड़ी आज भी दो महान विभूतियों की दोस्ती ओर उनकी यादों को चिरस्थाई बनाने के लिए इस प्रकार के ऐतिहासिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

विरासत समारोह समिति ने सर्वसम्मति से विरासत दिवस समारोह दो दिवस तक मनाने का निर्णय लिया।
विरासत समारोह समिति ने सर्वसम्मति से विरासत दिवस समारोह दो दिवस तक मनाने का निर्णय लिया।

उन्होंने बताया कि इस बार विरासत दिवस दो दिवसीय भव्य रूप से बनाने की तैयारिया जौरों पर चल रही है। उन्होंने बताया कि दो दिन में तीन-तीन सत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें मैराथन दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मैजिक शौ, खेतड़ी क्षेत्र के उच्च पदों पर आशीन प्रवासियों का सम्मान, प्रभात फैरी सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। विरासत दिवस की तैयारी को लेकर अजीत विवेक संग्रहालय को भव्य रूप से सजाया जाएगा। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद व राजा अजीत सिंह की झांकियां सजाकर पूरे कस्बे में नगर भ्रमण करवाया जाएगा।

बैठक के दौरान समारोह को हर्षोल्लास, भव्यता और सफलता से मनाने के लिए अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस मौके पर प्रदीप सुरोलिया, डॉ. राघवेंद्र पाल, विमल कुमार सैनी, जेपी गर्ग, गजेंद्र जलंद्रा, पवन पालीवाल, मालीराम सैनी, डॉ. परसादीलाल गुप्ता, सुरेंद्र चौघरी, कालीचरण गुप्ता, निर्भयाराम शास्त्री, रमेश तिवारी, हरेंद्र सैनी, मुकेश गुप्ता, चंद्र मोहन, कृष्ण कुमार, तरूण खिंची, राहुल शर्मा, कुलदीप छत्रसाल, ज्योति भारद्वाज, शशि सैनी, रानी सरकार, रेणू यादव, सुधा सुरोलिया आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet