[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सालासर में 40 किलोग्राम दूषित सूखी बूंदी नष्ट करवाई, मावा पेड़ा, रसगुल्ला, तेल दूध व दही के 8 नमूने लिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सालासर में 40 किलोग्राम दूषित सूखी बूंदी नष्ट करवाई, मावा पेड़ा, रसगुल्ला, तेल दूध व दही के 8 नमूने लिए

सालासर में 40 किलोग्राम दूषित सूखी बूंदी नष्ट करवाई, मावा पेड़ा, रसगुल्ला, तेल दूध व दही के 8 नमूने लिए

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार चिकित्सा विभाग की ओर से ‘शु़द्ध आहार- मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य पदार्थों की सघन जांच कर मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सालासर मेले से पहले तथा त्यौहारी सीजन को देखते हुऐ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के जांच दल द्वारा सोमवार को न्यू पंडित मिष्ठान भंडार सालासर का निरीक्षण करने पर संस्थान में 40 किलोग्राम दूषित सूखी बूंदी मिली, जिसे मौके पर नष्ट करवाया गया। इसी क्रम में सालासर में मैसर्स मांगीलाल प्रजापत से रिफाइंड पोमोलिन ऑयल, मैसर्स केशव मिष्ठान भंडार, मैसर्स रामदेव जी माली पेड़ेवाला, मैसर्स बाबा सालासर मावा भण्डार से मावा मिठाई तथा मैसर्स संतोष टी स्टॉल से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का नमूना तथा मैसर्स विमल डेयरी से डबल टोंड दूध एवं दही के कुल 8 नमूना लेकर नमूने की गुणवत्ता की जांच हेतु प्रयोगशाला जयपुर भिजवाए गए। खाद्य पदार्थ की जांच रिपोर्ट अमानक पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान दूध व दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ व मिठाईयां तैयार करने वाले दुकानदारों को साफ सफाई रखने गुणवत्तायुक्त खाद्य समग्री को काम में लेने हेतु पाबंद किया ‎।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet