[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी पुलिस ने एक देसी रिवॉल्वर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी पुलिस ने एक देसी रिवॉल्वर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

पिलानी पुलिस ने एक देसी रिवॉल्वर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

पिलानी : पिलानी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देशी रिवाल्वर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक झुंझुनू, शरद चौधरी के निर्देशानुसार, पुलिस थाना पिलानी और एजीटीएफ की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी संजय पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी काजड़ा, के पास अवैध हथियार है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय के घर दबिश दी और उसके कब्जे से एक देशी रिवाल्वर बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा था लेकिन बाकी तीन लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारियों में थानाधिकारी पिलानी, नारायण सिंह के अलावा एजीटीएफ टीम के सदस्य भी शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक झुंझुनू, शरद चौधरी ने इस कार्रवाई को सफल बताते हुए कहा कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77