नीमकाथाना में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन:श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा, लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
नीमकाथाना में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन:श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा, लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
नीमकाथाना : नीमकाथाना में विभिन्न स्थानों पर पिछले 9 दिनों से मां अंबे के नवरात्रों में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव का शनिवार को समापन किया गया। दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तों का दर्शन करने और आरती में शामिल होने के लिए जन सैलाब उमड़ा।
जोशी कॉलोनी में आयोजित हो रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में आखिरी दिन आरती के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। उसके बाद माता की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। विसर्जन के लिए श्रद्धालु डीजे पर नाचते गाते हुए चले। भक्तों ने माता के जयकारे लगाए। विसर्जन के दौरान लोग मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई गुजरी, जिसका जगह-जगह पर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में शामिल लोग नाचते गाते नदियों, तालाबों और जलाशयों पर पहुंचे और भगवती वंदना और विदाई गीत गा कर प्रतिमा को जल में प्रवाहित कर दिया। इस दौरान जय माता दी की जयकार से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने माता के जोर शोर से जयकारे लगाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2068700


