हरियाणा बोर्डर बनेगी पुलिस चौकी:कुहाड़वास में पुलिस चौकी भवन शिलान्यास, अपराधों पर अंकुश लगाने की कवायद
हरियाणा बोर्डर बनेगी पुलिस चौकी:कुहाड़वास में पुलिस चौकी भवन शिलान्यास, अपराधों पर अंकुश लगाने की कवायद
बुहाना : बुहाना उपखंड के कुहाड़वास गांव में पुलिस चौकी बनेगी। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-पाठ के साथ पुलिस चौकी का भवन का शिलान्यास किया गया। पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि इससे हरियाणा सीमा के साथ लगते दो दर्जन गांवों में बेहतर पुलिसिंग के साथ अपराधों पर अंकुश लगाने में कामयाबी मिलेगी।
कुहाड़वास गांव की पुलिस चौकी निर्माण पर 82 लाख 18 हजार रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
डीएसपी नोपाराम भाकर एवं सीआई दयाराम चौधरी ने पुलिस चौकी के भूमि पूजन कराया। हैडकांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार भारद्धाज ने बताया कि पुलिस चौकी अति आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।
पुलिस चौकी के शिलान्यास समारोह में हैडकांस्टेबल महेश कुमार, हाऊसिंग आफिसर राजेश कुमार, एक्सईएन रमेश कुमार, रमेश कुमार भालोठिया सहित अन्य ने शिरकत की। गौरतलब है कि पिछले करीब पांच साल से कुहाड़वास पुलिस चौकी का संचालन अस्थाई भवन से किया जा रहा था, जिसमें मूलभूत सुविधाओं की कमी होने के कारण पुलिसकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2067142


