[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतीय सेना के सम्मान में होगी ‘प्रोमो रन’:13 अक्टूबर को विजय द्वार से प्रारंभ होगी 5 किलोमीटर की रन, 8 दिसंबर को होगी ‘हॉनर रन’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भारतीय सेना के सम्मान में होगी ‘प्रोमो रन’:13 अक्टूबर को विजय द्वार से प्रारंभ होगी 5 किलोमीटर की रन, 8 दिसंबर को होगी ‘हॉनर रन’

भारतीय सेना के सम्मान में होगी 'प्रोमो रन':13 अक्टूबर को विजय द्वार से प्रारंभ होगी 5 किलोमीटर की रन, 8 दिसंबर को होगी ‘हॉनर रन’

जयपुर : भारतीय सेना के अद्वितीय साहस और बलिदान को समर्पित ‘हॉनर रन’ के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। यह प्रतिष्ठित ‘हॉनर रन’ 8 दिसंबर को जयपुर में आयोजित की जाएगी, जिसमें ‘एक दौड़ शूरवीरों के नाम’ थीम को प्रमुख रूप से दर्शाया गया है। इस आयोजन के तहत, 13 अक्टूबर को 5 किलोमीटर की प्रोमो रन का आयोजन किया जाएगा, जो वैशाली नगर स्थित आर्मी क्षेत्र के विजय द्वार से शुरू होगी। इस प्रोमो रन में नागरिक, आर्मी ऑफिसर्स, वेटेरन्स और आर्मी पर्सनल एक साथ दौड़कर जयपुरवासियों को देश भक्ति, स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक और प्रेरित करेंगे।

यह दौड़ भारतीय सेना के शूरवीरों, पूर्व सैनिकों और शहीदों के सम्मान में समर्पित है, जो उनकी अद्वितीय वीरता और बलिदान की गाथा का स्मरण कराती है।

‘हॉनर रन’ का प्रबंधन आईआईईएमआर की ओर से किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल सेना के जवानों और उनके परिवारों का सम्मान करना है, बल्कि जयपुर में देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत बनाना है। प्रोमो रन के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 5:30 बजे तय किया गया है। यह दौड़ जयपुर के वैशाली नगर स्थित आर्मी क्षेत्र के विजय द्वार से शुरू होकर गाण्डीव स्टेडियम पर समाप्त होगी। दौड़ की कुल दूरी लगभग 5 किलोमीटर है, जिसमें टी-जंक्शन और झारखंड मोड़ पर यू-टर्न शामिल होंगे।

‘हॉनर रन’ के रजिस्ट्रेशन की जानकारी:

हॉनर रन के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, जिनमें 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, और 5 किलोमीटर की टाइम्ड रन श्रेणियां शामिल हैं, साथ ही 3 किलोमीटर की नॉन-टाइम्ड रन भी उपलब्ध है। खास बात यह है कि वेटेरन्स के लिए रजिस्ट्रेशन निःशुल्क रखे गए हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आयोजन की वेबसाइट के माध्यम से की जा सकती है।

देशभक्ति की भावना के संचार का माध्यम है यह आयोजन:

यह ऐतिहासिक आयोजन भारतीय सेना के जवानों और उनके परिवारों का सम्मान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिससे जयपुर में देशभक्ति की भावना को और प्रबल बनाया जा सके। यह आयोजन सेना और नागरिकों के बीच सहयोग और सामंजस्य को प्रकट करने का एक विशेष अवसर है, जहां एक साथ मिलकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और सम्मान का प्रदर्शन किया जा सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62