[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्टोन क्रेशर पर फायरिंग, कैशियर पर तानी बंदूक:बाइक पर आए बदमाशों ने धमकाया, 3 मिनट में रुपए लूटकर भागे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

स्टोन क्रेशर पर फायरिंग, कैशियर पर तानी बंदूक:बाइक पर आए बदमाशों ने धमकाया, 3 मिनट में रुपए लूटकर भागे

स्टोन क्रेशर पर फायरिंग, कैशियर पर तानी बंदूक:बाइक पर आए बदमाशों ने धमकाया, 3 मिनट में रुपए लूटकर भागे

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले के रायपुर मोड पर स्थित अंजनी क्रेशर पर गुरुवार देर रात तीन बदमाशों ने फायरिंग कर लूट की वारदात की। बाइक सवार बदमाश तीन मिनट में वारदात कर रुपए लेकर भागे। पाटन थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया- अंजनी क्रेशर कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मोरदा निवासी भवानी सिंह का है। घटना में शामिल एक आरोपी लोकल है और दो आरोपी बाहर के हैं। आरोपी करीब 38 से 40 हजार रुपए लेकर भागे है।

बाइक पर सवार होकर आए थे तीन बदमाश।
बाइक पर सवार होकर आए थे तीन बदमाश।

सीसीटीवी में फायर और धमकाते दिखे बदमाश

थानाधिकारी ने बताया- रात करीब 1 बजकर 12 मिनट पर 3 नकाबपोश बदमाश अंजनी क्रेशर पर आए। दो बदमाश बाइक से उतरे, जिसमें से एक के हाथ में बंदूक थी। लूट का सीसीटीवी भी सामने आया है। क्रेशर पर स्थित कर्मचारियों ने बताया- वारदात के दौरान क्रेशर पर 5 कर्मचारी थे। बदमाशों ने बाहर दो राउंड फायर किया। उन्होंने पूछा कि- पैसे कहां पर रखे है। इसके बाद जबरदस्ती ऑफिस में घुस गए और एक राउंड फायर किया।

बदमाशों ने कैशियर पर तान दी बंदूक।
बदमाशों ने कैशियर पर तान दी बंदूक।

गल्ले को तोड़कर निकाले रुपए

बदमाशों ने केबिन में बैठे कैशियर को डराया। कैशियर ने कहा- यहां कुछ नहीं है। बदमाशों ने उससे गल्ले की चाबी मांगी। कैशियर ने मना किया तो बदमाशों ने बंदूक तान दी। उसकी जेब की तलाशी ली। चाबी नहीं मिलने पर बदमाशों ने गल्ले को तोड़ दिया और उसमें रखे 38-40 हजार रुपए निकालकर ले गए। बदमाशों ने पूरी वारदात को 3 मिनट में अंजाम दिया।

थानाधिकारी ने बताया- वारदात में शामिल मुख्य आरोपी रायपुर निवासी इंद्राज गुर्जर है जो कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। इंद्राज गुर्जर पर कोटपूतली, सरुउंड, खेतड़ी, पाटन थाने में लूट, अपहरण और फायरिंग जैसी वारदात के मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62