[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मां भगवती की वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना की और नवरात्रि शक्ति की प्रतीक है। विधायक हरलाल सहारण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मां भगवती की वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना की और नवरात्रि शक्ति की प्रतीक है। विधायक हरलाल सहारण

मां भगवती की वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना की और नवरात्रि शक्ति की प्रतीक है। विधायक हरलाल सहारण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर शहर में जगह जगह मां भगवती की पुजा अर्चना चल रही है। जहां सुबह शाम मां भगवती की वैदिक मंत्रोचार के साथ पुजा अर्चना की जा रही है। इस पुजा अर्चना में शहर के जनप्रतिनिधिगण एवम् आमजन भी उपस्थित होकर पुण्य कमा रहे है। इसी क्रम में आज वार्ड नं. 16 हनुमान मंदिर के पास आयोजित की जा रही दुर्गा पुजा पण्डाल में विधायक हरलाल सहारण, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, मण्डल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी, पूर्व जिला मंत्री सुशील लाटा, पवन गुर्जर, अजय तंवर, कैलाश जांगिड़, मनोज गढ़वाल, सुनील ढाका व नवीन वर्मा ने मां की आरती कर देश व प्रदेश में सुख समृद्वि की कामना की।

इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि नवरात्री शक्ति की प्रतिक है। हमारे देश में शक्ति की पुजा प्राचीन काल से की जा रही है और इन दिनो शीत ऋतू का आगमन होता है ओर शारदीय नवरात्रा में सभी देशवासी भक्तिपूर्वक शक्ति की पुजा करते है। उन्होने कहा कि हमारे देश में इस मौसम में भक्ति भावना की बयार बहती है और हम सब मिलकर शक्ति की आराधना करते है। उन्होने देश व प्रदेश की सुख समृद्वि की कामना करते हुऐ कहा कि यह नवरात्रा हम सब के लिए सुख व आन्नद देने वाले है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि चूरू शहर में जगह जगह हो रहे दुर्गा पुजा महोत्सव से शहर का वातावरण धर्ममय बना हुआ है। यह हमारे भारत की पुरातन परम्परा है कि हम भक्ति और शक्ति दोनो का सम्मान करते है और इस सम्मान को करना हम सब भारतीयों के संस्कार में है। उन्होने सभी के सुख समृद्वि की कामना करते हुऐ मां भगवती से प्रार्थना की। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी ने दुर्गा पुजा महोत्सव समिति के सदस्यो के साथ विधायक हरलाल सहारण व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा का दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया।

Related Articles