[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

8 बसों का चालान काटा, एक बस को किया सीज:यूनियन अध्यक्ष कस्वां की बस एक साल से चल रही थी बिना परमिट और इश्योरेंस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

8 बसों का चालान काटा, एक बस को किया सीज:यूनियन अध्यक्ष कस्वां की बस एक साल से चल रही थी बिना परमिट और इश्योरेंस

8 बसों का चालान काटा, एक बस को किया सीज:यूनियन अध्यक्ष कस्वां की बस एक साल से चल रही थी बिना परमिट और इश्योरेंस

चुरू : जिला परिवहन विभाग की ओर से शनिवार को आठ बसों पर ऑनलाइन चालान करने की कार्रवाई की है। कार्रवाई में एक बस को सीज भी किया गया है। यह बस पिछले पांच साल से बिना फिटनेस, बिना इश्योरेंस, बिना टैक्स व बिना परमिट के ही चल रही थी, जिनको शनिवार दोपहर डीटीओ इंस्पेक्टर रोबिन सिंह ने कार्रवाई करते हुए सीज कर दी है।

इंस्पेक्टर रोबिन सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से आठ बसों पर कार्रवाई की गई है। इनसे करीब पांच लाख रुपए का रेवन्यू आएगा। उन्होंने बताया कि एक बस का सीज भी किया गया है, जो प्राइवेट बस यूनियन अध्यक्ष रणवीर कस्वां की है। यह बस चूरू-सरदारशहर रूट पर चलती है। यह बस पिछले साल से बिना परमिट, बिना इश्योरेंस, बिना फिटनेस व बिना टैक्स के चल रही थी। इस बस करीब तीन लाख रुपए का रेवन्यू प्राप्त होगा।

रोबिन सिंह ने बताया कि इससे पहले भी विभाग की ओर से दो बसों को सीज किया गया था, जिसकी आरसी को बस मालिक के द्वारा परिवहन विभाग को सरेंडर की जा चुकी है। रोबिन सिंह ने बताया कि रणवीर कस्वां ने खुद का फिटनेस सेंटर बना रखा है और खुद की बस बिना फिटनेस के चला रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77