“स्वच्छता ही सेवा-स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता”
अभियान के तहत किया गया श्रमदान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी आईपीएस ने बताया कि 02 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाये जाने व स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देने की कड़ी में“स्वच्छता ही सेवा-स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता”अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वृत कार्यालयों, पुलिस लाईन एवं थानों में पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा कार्यालय व परिसर की साफ-सफाई की गई। कार्यालय रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित किया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान कार्यालय/परिसर को डस्ट फ्री किया गया। कार्यालय/परिसरों के आस-पास क्षैत्र में भी साफ-सफाई की गई। अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा थाना/कार्यालय को सदैव स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033319
