[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेसियों ने श्रद्धापूर्वक मनाई गांधीजी और शास़्त्री की जयंती,


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेसियों ने श्रद्धापूर्वक मनाई गांधीजी और शास़्त्री की जयंती,

सच्चाई के मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई, उनके विचारों को अपनाने का आव्हान किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : माननगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को झुंझुनूं और गिडानिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पुष्पांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सच्चाई के मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विश्व शांति में महात्मा गांधी के योगदान व वर्तमान में गांधी विचारधारा की महती आवश्यकता पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिडानिया ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे। अहिंसा के साथ सत्य से परिचय कराने वाले महात्मा गांधी पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत हैं। गांधीजी ने हमेशा देश के उत्थान और अखंडता का पाठ पढ़ाया था। उनके अहिंसा के सिद्धांत का आज भी पूरा विश्व लोहा मानता है। दूसरी ओर एक गरीब परिवार से निकले लाल बहादुर शास्त्री अपनी ईमानदारी और मेहनत के बलबूते प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे। कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य गांधी की ओर से दिखाए गए अहिंसा और सच्चाई के रास्ते पर चलना है। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बताए मार्ग पर चलकर ही देश तरक्की कर सकता है। देश के सभी लोगों को गांधीजी के बताए सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलना होगा। उनको सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए गए रास्तों पर चलें।

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष खलील बुड़ाना ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य की राह पर चल कर सत्याग्रह की नींव रखी। महात्मा गांधी की वजह से लोग आज आजादी की सांस ले रहे हैं। महात्मा गांधी का दिखाया सत्य, अहिंसा और सौहार्द का मार्ग ही शांति और तरक्की ला सकता है। गांधी जयंती पर देशवासियों को भय, घृणा और हिंसा के माहौल के खिलाफ एकजुटता का संकल्प दिलाना ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हमें महात्मा गांधी के बताए गए मार्ग पर चलकर अहिंसा का रास्ता अपनाना चाहिए। लोगों को जाति-पाति से ऊपर उठकर देश के भले की सोचनी चाहिए ताकि देश एक हो सके। बाकरा सरपंच राजेंद्र चाहर पार्षद उमर कुरैशी, मंडल अध्यक्ष मुमताज कबाड़ी, ताराचंद सैनी, राकेश राहड़, पार्षद प्रदीप सैनी, विद्याधर जयानी, मधु खन्ना, जूबेर सैयद, अब्दुल्ला अगवान, जुल्फिकार खोखर, राजकुमार डिग्रवाल, नाजिम भाटी, पार्षद प्रतिनिधि महमूद अली सयद, राकेश झाझड़िया, पूर्व पार्षद तोफीक सयद, पार्षद युनूस रहमानी, साजिद हुसैन उर्फ सादा, इलियास अली, महबूब अली, सीताराम, उम्मेद खान, पूर्व पार्षद सलीम चेजारा, इरफान अली कबाड़ी, जूबेर कुरैशी, आशिक अली फारूकी, मनोज मील भुकाना, जूबेर चौहान सहित अन्य पदाधिकारियां ने भी अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22