[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुणे में हेलीकाॅप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत, सामने आया Video


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

पुणे में हेलीकाॅप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत, सामने आया Video

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे में हेलीकाॅप्टर क्रैश हो गया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 7 से 7ः10 के बीच हुआ था। हेलीकाॅप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ क्लब से उड़ान भरी थी।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के पुणे में हेलीकाॅप्टर क्रैश हो गया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा पुणे के बावधन बुदक में हुआ। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हिंजेवाडी पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल मौके पर पुलिस और मेडिकल की टीमें पहुंची हुई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के अनुसार हेलीकाॅप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ क्लब के हेलीपैड से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना सुबह 7 से 7ः10 के बीच हुई। हादसे की वजह अभी सामने नहीं आई है। हालांकि सटीक जानकारी के आधिकारिक जांच होगी। हिंजवडी पुलिस स्टेशन और विमानन अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

एक महीने पहले भी क्रैश हुआ था हेलीकाॅप्टर

बता दें कि इससे पहले अगस्त में भी एक हेलीकाॅप्टर क्रैश हो गया था। जिसमें चार लोग घायल हुए थे। जानकारी के अनुसार हेलीकाॅप्टर ने मुंबई के जुहू से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान पुणे के पौड इलाके में खराब मौसम और तकनीकी कारणों के चलते हेलीकाॅप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया था। हादसे का शिकार हुआ हेलीकाॅप्टर निजी कंपनी ग्लोबल वेक्टरा का था।

खबर अपडेट हो रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker