दुकान के गल्ले से नगदी चुराने वाला गिरफ्तार:1.95 लाख रुपए किए थे पार; मंडावा कस्बे के बाजार में हुई थी वारदात
दुकान के गल्ले से नगदी चुराने वाला गिरफ्तार:1.95 लाख रुपए किए थे पार; मंडावा कस्बे के बाजार में हुई थी वारदात
मंडावा : झुंझुनूं के मंडावा में फव्वारा सेट की दुकान से 26 सिंतबर को चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुकान के गल्ले से आरोपी 1 लाख 95 हजार रुपए कैश चुराकर भाग गया था। मंडावा थाना इंचार्ज रामपाल ने बताया- आरोपी संजीव दुलड़(19) पुत्र भूपेन्द्र निवासी वाहिदपुरा (मंडावा) को गिरफ्तार किया गया है। 26 सितंबर को सातड़ा (चूरू) निवासी रतिराम पुत्र हरलाल ने रिपोर्ट दे थी।
इसमें रतिराम ने बताया था कि मंडावा कस्बे में किसान धर्म कांटे के पास उसकी सनमुख बालाजी इन्टरप्राइजेज के नाम से फव्वारा पाइप की दुकान है। 25 सितंबर को दोपहर 12ः30 बजे वह दुकान के पास बने नोहरे में गया था। लौटकर देखा तो गल्ले में रखे 1 लाख 95 हजार रुपए नगद गायब थे।
इसके बाद आस-पास में पड़ोसियों से पूछा। कुछ पता नहीं चला। पास की दुकान में लगे सीसीटीवी चेक किए तो एक संदिग्ध व्यक्ति दुकान में घुसकर बाहर निकलते हुए दिखाई दिया। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपी को डिटेन कर पूछताछ की तो उसने चोरी करना कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046007


