[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:सिंघाना से जा रहा था घर, ओवरटेक करने के कारण हुआ हादसा, ड्राइवर मौके से फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:सिंघाना से जा रहा था घर, ओवरटेक करने के कारण हुआ हादसा, ड्राइवर मौके से फरार

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:सिंघाना से जा रहा था घर, ओवरटेक करने के कारण हुआ हादसा, ड्राइवर मौके से फरार

सिंघाना : बुहाना रोड पर गुजरवास के पास मंगलवार रात को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गुजरवास के पास बोलरो वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

108 एंबुलेंस के चालक सुरेंद्र ने बताया कि रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि गुजरवास के पास सड़क हादसा हुआ है। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंचकर घायल युवक राजकुमार (35) पुत्र हरिराम यादव निवासी सागा को 108 एंबुलेंस से सिंघाना के सरकारी अस्पताल में लेकर आए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार मृतक राजकुमार सिंघाना से अपने घर सागा जा रहा था, तभी डंपर के पीछे आ रही बोलेरो ने ओवरटेक करने की वजह से सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक टक्कर लगने से सड़क के नीचे गिर गया। टक्कर के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।

थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि हादसे के बाद परिजनों को सूचना दी गई है उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। परिजनों की रिपोर्ट के बाद अज्ञात बोलेरो चालक की तलाश कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker