टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 2.0 की हुई शुरुआत, 60 दिवस तक चलेगा अभियान
जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने किया पोस्टर विमोचन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 2.0 की शुरुआत गुरूवार को पोस्टर विमोचन के साथ की गई। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में स्टेरिंग केमटी की बैठक गुरूवार को आयोजित की गई जिसमें कैंपेन की 60 दिवसीय कार्य योजना की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर रामवतार मीणा ने कमेटी के सदस्यों से कैंपेन में स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों सहित सभी राजकीय कार्यालयों में 9 सूचीकांकों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर मीणा ने अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने और तंबाकू उत्पादों को छुड़वाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।इस अवसर डीपीसी डॉ महेश कड़वासरा द्वारा तैयार किए गए नए पोस्टर का विमोचन किया। बैठक में सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी ने कार्ययोजना पर चर्चा की। डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवरलाल ने कैंपेन की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एडीएम अजय कुमार आर्य, डीडी आईसीडीएस विजेंद्र राठौड़, एडीओ प्रमोद आबूसरिया, डीपीओ डॉ विक्रम सिंह, डीपीओ डॉ ऋतु शेखावत, डीपीसी संजीव महला, डीपीसी डॉ महेश कड़वासरा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2115848


