[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर में चोरी की झूठी रिपोर्ट देने पर दो भाई गिरफ्तार, कर्ज के डर से रची थी कहानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

घर में चोरी की झूठी रिपोर्ट देने पर दो भाई गिरफ्तार, कर्ज के डर से रची थी कहानी

घर से 10 लाख रुपए और 18 तोला सोने के गहने चोरी की दी थी रिपोर्ट

सादुलपुर : हमीरवास पुलिस ने घर पर चोरी की झूठी रिपोर्ट देने पर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया। एसपी जय यादव के अनुसार 24 सितंबर को पुलिस कंट्रोल रूम पर भाकरां गांव के नरेंद्र पुत्र मानसिंह जाट ने बताया कि रात को किसी व्यक्ति ने घर में घुसकर चोरी कर ली। सूचना पर एएसआई महेंद्र सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। 24 सितंबर को ही नरेंद्र ने थाना में एक रिपोर्ट दी, जिसमें 23 सितंबर की रात घर में घुसकर एक बक्से से 10 लाख रुपए तथा दूसरे बक्से में रखे करीब 18 तोला सोने के गहने चोरी कर ले जाने का उल्लेख किया।

मौके पर पहुंचे एसएचओ मदनलाल विश्नोई, एएसआई महेंद्र सिंह व आसूचना अधिकारी विजयपाल ने निरीक्षण किया तो मामला संदिग्ध लगा। रिपोर्ट देने वाले नरेंद्र व उसके बड़े भाई रामवीर को थाने में बुलाकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके पिकअप, ट्रैक्टर का लोन व अन्य लोगों का करीब 50 लाख रुपए का कर्जा है, जिसके कारण उन्होंने अपनी फॉर्च्युनर गाड़ी 23-24 लाख रुपए में बेची थी।

इनमें से करीब 10 लाख की उधारी चुका दी। शेष 8-10 लाख नरेंद्र ने एवीएटर ऑनलाइन एप पर गेम खेलने में खर्च कर दिए। लोगों की बाकी उधारी के डर से उन्होंने मकान से 10 लाख व सोने-चांदी के गहने चोरी करने की झूठी रिपोर्ट दी। एसपी ने बताया कि नरेंद्र व रामवीर को इस प्रकार अपने घर में घुसकर चोरी करने की झूठी कहानी बनाने व रिपोर्ट पेश करने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22