[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीएसएनएल स्थापना दिवस के उपलक्ष में पेंटिंग प्रतियोगिता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीएसएनएल स्थापना दिवस के उपलक्ष में पेंटिंग प्रतियोगिता

बीएसएनएल स्थापना दिवस के उपलक्ष में पेंटिंग प्रतियोगिता

झुंझुनूं : बीएसएनएल के स्थापना दिवस उत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को राजकीय पीरू सिंह उमावि सहित रीको स्थित एक निजी स्कूल में स्केच / पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बीएसएनएल महाप्रबंधक पवन खत्री ने बताया कि कॉम्पीटिशन की थीम स्मार्ट लर्निंग यूजिंग बीएसएनएल भारत फाइबर रखी गई थी। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले बच्चे को एक साल तक तथा दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले बच्चों को क्रमशः 6 महीने व 3 महीने घर पर बीएसएनएल हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा निशुल्क दी जाएगी।

कार्यक्रम में 500 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को एक अक्टूबर को बीएसएनएल स्थापना दिवस समारोह में रीको स्थित बीएसएनएल महाप्रबंधक कार्यालय में सम्मानित किया जाएगा। महाप्रबंधक खत्री ने बताया कि पिछले 3 महीने में झुंझुनूं व्यावसायिक क्षेत्र में 85 हजार से ज्यादा नए मोबाइल उपभोक्ता बीएसएनएल से जुड़े हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22