[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीडब्ल्यूसी की बैठक:गुर्जर की थड़ी से किसान धर्म कांटा तक 100 फीट नई सड़क, खोले के हनुमानजी से गुरु नानक सर्किल तक ड्रेनेज बनेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पीडब्ल्यूसी की बैठक:गुर्जर की थड़ी से किसान धर्म कांटा तक 100 फीट नई सड़क, खोले के हनुमानजी से गुरु नानक सर्किल तक ड्रेनेज बनेगा

पीडब्ल्यूसी की बैठक:गुर्जर की थड़ी से किसान धर्म कांटा तक 100 फीट नई सड़क, खोले के हनुमानजी से गुरु नानक सर्किल तक ड्रेनेज बनेगा

जयपुर : जेडीए ने शहर के अलग-अलग इलाकों में सड़क नवीनीकरण, ड्रेनेज, ट्रैफिक मैनेजमेंट के नए कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी की है। जेडीसी आनन्दी की अध्यक्षता में आयोजित पीडब्ल्यूसी की बैठक 52 करोड़ रुपए मंजूर किए। इस बजट से जोन-5 में गुर्जर की थड़ी से किसान धर्म कांटा तक 100 फीट की मुख्य गोपालपुरा सड़क नई बनेंगी। इस पर 3.69 करोड़ खर्च होंगे।

अलग-अलग विकास कार्यों के लिए 52 करोड़ रु. मंजूर किए, जोन-14 में सबसे ज्यादा 8.64 करोड़ खर्च किए जाएंगे

जोन 9 के सेक्टर-29 की जगतपुरा में पाइपलाइन बिछाने के लिए पीएचईडी द्वारा रोड कट की मरम्मत कार्य के लिए 7.77 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

दिल्ली रोड जोन-10 में ट्रांसपोर्ट नगर जंक्शन से गलता गेट और सड़वा मोड़ से पीली की तलाई तक मीडियन निर्माण कार्य के 4.71 करोड़ खर्च होंगे।

जोन -10 में खोले के हनुमानजी से गुरु नानक सर्किल तक ड्रेनेज निर्माण होगा। इस पर जेडीए 2.92 करोड़ खर्च करेगा, इससे जलभराव की समस्या खत्म होगी।

जोन-10 में बालाजी तिराहा से जगतपुरा आरओबी तक सेक्टर रोड के नवीनीकरण कार्य पर 4.45 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी गई।

जोन-12ए में भंभोरी से बिंदायका जेडीए स्कीम मोड़ होते हुए सिवार फाटक तक 6.5 किमी लंबाई तक सड़क बनेगी। इस पर 4.91 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

जोन-14 में वाटिका रोड नई सड़क बनाने पर 8.64 करोड़ व यातायात सिग्नल और एसीटीएस प्रणाली के मेंटेनेंस के लिए 4.43 करोड़ मंजूर।

जोन- 6 झोटवाड़ा आरओबी से अजमेर दिल्ली बाईपास कमानी मोड़ तक सड़क के नवीनीकरण कार्य हेतु 4.93 करोड की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।

जोन- 5 में बॉक्स ड्रेन का निर्माण एवं किंग्स रोड से सी-जोन बाइपास तथा जनपथ से गोपालपुरा बाइपास तक 60 फीट चौड़ी सड़क का नवीनीकरण कार्य हेतु 3.12 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। जोन-1 में प्रमुख जंक्शनों पर सुधार पर 2.11 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22