[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रशिक्षणार्थी संस्कारो के बल पर शिक्षा ग्रहण करे : गणपतराम बिजारणियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

प्रशिक्षणार्थी संस्कारो के बल पर शिक्षा ग्रहण करे : गणपतराम बिजारणियां

प्रशिक्षणार्थी संस्कारो के बल पर शिक्षा ग्रहण करे : गणपतराम बिजारणियां

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : कस्बे में स्थित एस. एन. गर्ल्स बी.एड. कॉलेज नवलगढ़ में वरिष्ठ अवलोकनकत्ता एवं सदस्य क्षेत्रिए कौशल परिषद् गणपतराम बिजारणियां पधारे जिन्होंने जी-20 सम्मेलन में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व भी किया। अपने विचारों से प्रेरित करते बी.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिकाओं को कहा कि अपने अभिभावक व गुरुजनों के दिये गये संस्कारों के बल पर ही सफलता मिल सकती है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा अपने संस्कारो से जुड़े हुए रहना चाहिए और मेहनत के दम पर आगे बढ़़ने का प्रयास करना चाहिए। विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान से संबंधित पुस्तको के प्रकाशन के बारे में भी बताया और कहा कि कौशल विकास मंत्रालय में बालिकाओं से संबंधित जो भी योजनाएं आयेगी उनका लाभ निश्चित ही महाविद्यालय की बालिकाओं को मिलेगा। मैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। साथ ही महाविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया इस महाविद्यालय में छात्राध्यापिकाओं को पेरामीटर के आधार प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो भविष्य में लाभप्रद साबित होगा। कार्यक्रम के अन्त में डॉ. संतोष पिलानियां ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित ही बिजारणियां के आगमन से छात्राध्यापिकाओं को प्रेरणा प्राप्त होगी और मेहनत के दम पर ऊँचाइयों के शिखर को छू सकेगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62