[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोहनपुर (भामरवासी) के पांच छात्रों का राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मोहनपुर (भामरवासी) के पांच छात्रों का राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

मोहनपुर (भामरवासी) के पांच छात्रों का राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

झुंझुनूं : ग्राम पंचायत मोहनपुर (भामरवासी) के अंग्रेजी माध्यम सरकारी विद्यालय के पांच छात्रों का राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। 68वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस (14 वर्षीय) छात्र व छात्रा प्रतियोगिता में चयन होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में इन पांचों खिलाड़ियों छात्र वर्ग में कमशः हर्ष जानू पुत्र विजय सिंह जानू, साकेत पुत्र सुभाष वर्मा, आदित्य जानू पुत्र राजवीर सिंह और छात्रा वर्ग में क्रमशः कुमकुम कंवर पुत्री जयकरण सिंह एवं हर्षिका पुत्री राजेश सिंह शेखावत का शाला परिवार की ओर से माल्यार्पण एवं ओलम्पिक ट्रॉफी प्रदान कर सम्मान किया गया। हर्ष जानू ने छात्र वर्ग में ओर कुमकुम कंवर ने छात्रा वर्ग में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

संस्थाप्रधान सुरेन्द्र कुमार डुडी ने प्रेरणा स्वरूप राज्य स्तर पर क्वार्टर फाइनल खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को चांदी के सिक्के देने की घोषणा की ओर अध्यापिका सुनीता पायल ने राज्य स्तर पर जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को सिल्वर मैडल पहनाने की घोषणा की। उप प्रधानाचार्य राजवीर सिंह डुडी ने भी प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी तरफ से नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। इस अवसर पर व्याख्याता प्रवेश जानू, सुशील कुमार, केशर देव, वीरेन्द्र कुमार, जयसिंह जानू, रोशन पचार, सुनील कुमार, सुभाष वर्मा, अध्यापक जगवीर, बंशीलाल, नीलम मान, साक्षी चौधरी, इन्द्राज सिंह, नरेन्द्र कुमार, अविनाश जानू, रजनीश बलौदा, राजीव जानू, जीतेन्द्र सोमरा व गुरूदयाल सैनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार डुडी ने अपने मोटिवेशनल स्पीच में खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। संचालन सरीन चौधरी व श्रीराम शर्मा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad