[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संविधान की रक्षा के लिए माकपा अभियान चलाएगी : सांसद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

संविधान की रक्षा के लिए माकपा अभियान चलाएगी : सांसद

माकपा जिला कमेटी की बैठक हुई, पार्टी का जिला सम्मेलन 29 व 30 नवंबर को लक्ष्मणगढ़ में होगा

सीकर : माकपा जिला कमेटी की मीटिंग रविवार को जिला कार्यालय किशन सिंह ढाका भवन में का. रुघाराम की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में राज्य सचिव सांसद अमराराम ने कहा कि देश की राजनीतिक स्थिति में लोकसभा चुनाव के बाद बड़ा परिवर्तन आया है। आम जनता अब बीजेपी, आरएसएस की धर्म व जातीयता के सहारे चलाई जा रही नफरत व भाईचारे को खत्म करने वाली राजनीति को समझ गई है। मोदी सरकार को अनेक मामलों में बैक फुट पर आना पड़ा है। फिर भी अभी सांप्रदायिकता का खतरा टला नहीं है। इसलिए माकपा देश के संविधान व धर्मनिरपेक्षता के मूल्य की रक्षा करने के लिए लगातार अभियान चलाएगी।

अमराराम ने जल जीवन मिशन की गड़बड़ियों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि हमारे लिए पेयजल बड़ा मुद्दा है। हमारी पार्टी जिले की हर परिवार को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए संसद सहित सभी मंचों का इस्तेमाल करते हुए आंदोलन चलाएगी। माकपा जिला सचिव किशन पारीक ने अक्टूबर में तहसील स्तरीय व 29, 30 नवंबर को पार्टी का 24वां जिला सम्मेलन लक्ष्मणगढ़ में करने का प्रस्ताव रखा। इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

माकपा सचिव किशन प्रीत ने बताया कि मीटिंग में माइक्रो फाइनेंस कंपनियों द्वारा महिलाओं को ऊंची ब्याज दर पर कर्ज देकर आर्थिक शोषण करने पर रोक लगाने, मनरेगा में काम चाहने वालों को काम देने, वृद्धावस्था पेंशन जारी करने, चोरी व लूटपाट की घटनाओं पर रोक लगाने, नानी बीड़ का पानी बाइपास चौराहे से भढ़ाढ़र तक पहुंच गया है। खेती बचाने के लिए इसकी रोकथाम जरूरी है। मीटिंग में कॉ. पेमाराम, हरफूल सिंह बाजिया, पन्नालाल, बनवारी लाल नेहरा, झाबर सिंह काजला, विजेंद्र सिंह शेखावत, बृजसुंदर जांगिड़ आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62