[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक:कलेक्टर बोले- पटवारी ने अवैध खनन की जानकारी नहीं दी तो होगी कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक:कलेक्टर बोले- पटवारी ने अवैध खनन की जानकारी नहीं दी तो होगी कार्रवाई

नीमकाथाना कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक:कलेक्टर बोले- पटवारी ने अवैध खनन की जानकारी नहीं दी तो होगी कार्रवाई

नीमकाथाना : नीमकाथाना कलेक्टर शरद मेहरा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर शरद मेहरा ने बताया कि जिले में स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियां चल रही हैं। उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिया कि नीमकाथाना शहर के सभी वार्डों में ब्लैक स्पॉट की पहचान कर सफाई कार्य करवाएं और वार्डवासियों को सफाई के प्रति जागरूक करें। कलेक्टर ने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए।

सड़कों की मरम्मत के कार्य पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि बारिश की वजह से रुके हुए सभी मरम्मत कार्यों को जल्द शुरू करें। पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने बताया कि सभी वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं और इसी सप्ताह मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

‘अनावश्यक बिजली कटौती न करें’

विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए। यदि किसी मेंटेनेंस कार्य के लिए कटौती करनी पड़े, तो इसके लिए निश्चित समय तय किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि दीपावली से पहले सभी लाइनों, ट्रांसफार्मरों और डीपी का लोड चेक किया जाए और जहां अधिक लोड है, वहां बदलाव का कार्य तुरंत शुरू किया जाए।

‘शहरों और गांव में फॉगिंग करवाई जाए’

चिकित्सा विभाग को ओपीडी में बढ़ रही भीड़ और वायरल एवं मलेरिया रोगियों की संख्या को देखते हुए निर्देश दिए गए कि शहरों में नगर परिषद और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों के माध्यम से पानी भराव वाले स्थानों पर पानी निकासी और फॉगिंग की व्यवस्था की जाए, ताकि मौसमी बीमारियों से बचा जा सके।

‘ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करें’

खनन विभाग को निर्देश दिए गए कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी जाए। साथ ही, अवैध खनन की जानकारी न देने पर संबंधित पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हैवी ब्लास्टिंग के कारण प्रथमपुरी में मंदिर की दीवारों में दरार आने की शिकायत पर खनन विभाग के एमई को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को दिवाली के अवसर पर अपने कार्यालयों की साफ-सफाई करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने घरों में सफाई करते हैं, वैसे ही कार्यालयों में भी सफाई की जाए। सभी अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मियों को भी सफाई के लिए प्रेरित करने को कहा।

बैठक में एडीएम अनिल कुमार, नीमकाथाना एसडीएम अमिता मान, एसडीएम मोनिका सामोर, नगर परिषद आयुक्त सुरेश मीना, सीएमएचओ विनय गहलोत, पीएमओ कमल सिंह शेखावत, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता शीश राम, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक शंकरा राम, पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. रणजीत मेहरानिया, आयुष विभाग के डॉ. प्रदीप शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक संजय कुमार चेतानी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62