[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रमेश रैबारी हत्याकांडः धमकी व मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

रमेश रैबारी हत्याकांडः धमकी व मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार

रमेश रैबारी हत्याकांडः धमकी व मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार

बुहाना : जान से मारने की धमकी देने, मारपीट के मामले में में पुलिस ने चार जनों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी हरिसिंह धायल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वार्ड 11 बुहाना निवासी सलीम खान उर्फ वाहिद खान (35), गुडाना झोझू कलां निवासी शाहिद (20), बुहाना के संदीप रांगेय (25) व मजीद खान (40) है। दरअसल पिछले दिनों बुहाना में घर के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर रमेश नामक युवक से झगड़ा हो गया था।

इस संबंध में बुहाना की महिला ने रिपोर्ट दी कि वाहिद खान ने हमारे घर के सामने बाइक खड़ी कर दी। मना करने पर मेरे पति के साथ वाहिद खान, उसका भांजा, भतीजे व अन्य ने लात घुसों से मारपीट की। जब पीड़िता छुड़ाने लगी तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। गाली गलौज व अभद्र व्यवहार किया। उल्लेखनीय है कि बुह्यना निवासी रमेश की 30 अगस्त को मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया था। ग्रामीणों ने बुहाना बंद व प्रदर्शन किया था।

इसकी जांच बुहाना थानाधिकारी से बदलकर झुंझुनूं ग्रामीण डीएसपी हरिसिंह धायल को दी गई थी। लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में मारपीट से मौत नहीं होना आने पर पुलिस ने अब इस मामले में आरोपियों को जान से मारने की धमकी, गाली गलौज व अन्य धाराओं में गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77