[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पांच लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, सिक्योरिटी राशि को निगम ने किया होल्ड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पांच लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, सिक्योरिटी राशि को निगम ने किया होल्ड

झुंझुनूं जिले के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से वसूली जाने वाली सिक्योरिटी राशि को एक बार फिर आगामी आदेशों तक होल्ड कर दिया गया है। AVVNL ने इन नोटिसों को होल्ड किया है।

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। उपभोक्ताओं से लोड बढ़ाने के नाम पर वसूली जाने वाली सिक्योरिटी राशि को एक बार आगामी आदेशों तक होल्ड कर दिया गया है। निगम की ओर से जिले में सभी प्रकार के उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी राशि जमा कराने के लिए नोटिस देने की तैयारी पूरी कर ली गई थी, लेकिन अब अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से इन नोटिसों को होल्ड कर दिया गया है। इसके चलते उपभोक्ताओं को फिलहाल यह नोटिस राशि जमा नहीं करानी है।

पांच लाख उपभोक्ताओं को राहत
अधिकारियों की माने तो झुंझुनूं जिले के पांच लाख घरेलू उपभोक्ताओं को नोटिस देकर सिक्योरिटी राशि वसूली जानी थी। निगम की ओर से करीब पांच लाख घरेलू उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी राशि जमा कराने के लिए नोटिस जारी करने थे। नोटिस देने की प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया गया। लेकिन अब आगामी आदेशों तक सिक्योरिटी राशि को होल्ड कर दिया गया है। कृषि उपभोक्ताओं के नोटिस पहले ही होल्ड कर दिए गए थे। ऐसे में घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को यह सिक्योरिटी राशि जमा नहीं करानी पड़ेगी।

इनको जमा करानी होगी सिक्योरिटी राशि
घरेलू और एग्रीकल्चर उपभोक्ताओं के अलावा अब सिर्फ बड़े उद्योग, मध्यम उद्योग, मिक्स्ड लोड, नॉन डोमेस्टिक, पब्लिक स्ट्रीट लाइट, लघु उद्योगों को सिक्योरिटी राशि जमा करानी होगी। निगम की ओर से यह राशि 800 रुपये से लेकर 7 हजार रुपये तक है। तय समय में राशि जमा नहीं कराने पर कनेक्शन काटे जा सकते हैं। नोटिसों में मीटर के स्वीकृत लोड से कई गुणा तक बढ़ाया गया है। जबकि उपभोक्ताओं की ओर से लोड बढ़ाने का कोई आवेदन नहीं किया गया है। इसको लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय झुंझुनूं के एओ ललित जोशी का कहना है कि, नोटिस वितरित नहीं हुए थे। सब डिविजन के सिस्टम पर ही सारी चीजें आती हैं। इस संबंध में लेटर आ चुका है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77