सेवानिवृति पर स्कूल में कमरा बनवाया:ऑनरेरी कैप्टन संजय पूनिया का सम्मान किया, ऑपरेशन सिंदूर के समय LOC पर तैनात थे
सेवानिवृति पर स्कूल में कमरा बनवाया:ऑनरेरी कैप्टन संजय पूनिया का सम्मान किया, ऑपरेशन सिंदूर के समय LOC पर तैनात थे
सादुलपुर : ऑनरेरी कैप्टन संजय कुमार पूनिया का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव सरदारपुर में नागरिक अभिनंदन किया गया। उन्होंने भारतीय सेना में 30 वर्ष तक सेवाएं दी हैं। सेवानिवृत्ति पर कैप्टन पूनिया ने शहीद राजेंद्र पूनिया उच्च प्राथमिक स्कलू में एक कमरे का निर्माण करवाया। शुक्रवार को कमरे का लोकार्पण किया गया। स्कूल परिसर में स्थापित शिलापट्ट का अनावरण भी हुआ।
कैप्टन पूनिया हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नियंत्रण रेखा (LoC) पर तैनात थे, जहां उन्होंने देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तीन दशक तक सीमाओं पर सेवा देने के बाद गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित किया।

कैप्टन पूनिया ने इसे अपने पिता सेवानिवृत्त सूबेदार गांधी राम पूनिया, स्वर्गीय धरिया सिंह पूनिया, स्वर्गीय पितराम पूनिया और अपने स्वर्गीय भाई लांस नायक विनोद कुमार की स्मृति में समर्पित किया है।
समारोह में पूर्व सांसद राम सिंह कसवा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ राजेंद्र पूनिया (कालरी), नरेश सांगवान और गांधी राम पूनिया सहित कई गणमान्य नागरिक मंच पर मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2238735


