सिद्धेश्वर महादेव आश्रम में आमरस से हुआ भोलेनाथ का महाअभिषेक
सिद्धेश्वर महादेव आश्रम में आमरस से हुआ भोलेनाथ का महाअभिषेक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : बाइपास रोड स्थित सिद्धेश्वर महादेव आश्रम एवं मंदिर परिसर में पूर्णिमा के पावन अवसर पर महंत चेतननाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित दूसरा अखंड रामायण पाठ सोमवार सुबह विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ रविवार सुबह 9 बजे पूजा-अर्चना के साथ किया गया था, जो लगातार 24 घंटे तक चलने के बाद सोमवार सुबह 9 बजे पूर्ण हुआ। इस दौरान सेवकों और स्थानीय भजन कलाकारों ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया।
समापन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का आमरस से भव्य महाअभिषेक किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महंत चेतननाथ महाराज ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं और सनातन धर्म प्रेमियों को धर्म से जोड़ना तथा धार्मिक जागरूकता का प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा और संस्कारों को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर अभयनाथ, सुंदरनाथ, दीपकनाथ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2238847


