[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना बाजार में अतिक्रमण, जाम लगने से लोग परेशान:ईओ बोले- नोटिस जारी कर पाबंद करेंगे, नहीं मानने पर जब्त होगा सामान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना बाजार में अतिक्रमण, जाम लगने से लोग परेशान:ईओ बोले- नोटिस जारी कर पाबंद करेंगे, नहीं मानने पर जब्त होगा सामान

सिंघाना बाजार में अतिक्रमण, जाम लगने से लोग परेशान:ईओ बोले- नोटिस जारी कर पाबंद करेंगे, नहीं मानने पर जब्त होगा सामान

सिंघाना : सिंघाना का मुख्य बाजार इन दिनों अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात की समस्या से जूझ रहा है। दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे सड़क तक सामान रखने से सड़क संकरी हो गई है। इसके कारण दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बाजार में सुबह से शाम तक कई बार जाम लगता है। इससे स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीणों को घंटों फंसे रहना पड़ता है। सबसे गंभीर स्थिति तब उत्पन्न होती है जब मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है, जिससे मरीज की जान को खतरा हो सकता है।

सीएलजी बैठकों में भी उठी समस्या

ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या कई बार पुलिस थाने में आयोजित सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) बैठकों में उठाई जा चुकी है। इन बैठकों में बाजार से अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की गई थी। हालांकि, अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

पुलिस और प्रशासन द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन कुछ दिनों बाद दुकानें फिर से सड़क पर सामान रख देती हैं, जिससे स्थिति जस की तस हो जाती है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का मानना है कि नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और बाजार में पार्किंग व यातायात की उचित व्यवस्था से जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

कस्बेवासियों ने जिला प्रशासन और पुलिस से मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे आमजन, ग्रामीणों और आपातकालीन सेवाओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सिंघाना नगरपालिका ईओ जेके गोयल ने बताया- नगरपालिका की ओर से सड़क पर रखे सामान को हटाने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे और उन्हें सड़क पर सामान नहीं लगाने के लिए पाबंद किया जाएगा। इसके बावजूद भी स्थिति नहीं सुधरी तो पुलिस जाब्ता साथ में लेकर सामान को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles