रींगस में बैरिकेडिंग नहीं हटने से लगा जाम:रेलवे ओवरब्रिज और राजमार्ग पर दो-दो किलोमीटर लंबा जाम लगा, श्रद्धालु परेशान
रींगस में बैरिकेडिंग नहीं हटने से लगा जाम:रेलवे ओवरब्रिज और राजमार्ग पर दो-दो किलोमीटर लंबा जाम लगा, श्रद्धालु परेशान
रींगस : रींगस में निर्जला एकादशी पर आयोजित बाबा श्याम मेले के लिए लगाए गए बैरिकेडिंग शुक्रवार को भी नहीं हटाए गए। इसके कारण बाइपास, शहर की रेलवे पुलिया और कई अन्य स्थानों पर दिनभर जाम लगा रहा, जिससे वाहन चालकों और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दो-दो किमी लंबा जाम लगा
गुरुवार को भी वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा था, लेकिन शुक्रवार को स्थिति और बिगड़ गई। रेलवे ओवरब्रिज और राजमार्ग सहित अनेक स्थानों पर दो-दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें लोग घंटों फंसे रहे।
श्याम श्रद्धालु विनोद कुमार और दिनेश कुमार ने बताया कि दिल्ली से रींगस आने में जितना समय लगता है, उससे अधिक समय रींगस को पार करने और खाटूश्यामजी पहुंचने में लग जाता है। घंटों जाम में फंसे रहने के कारण श्रद्धालुओं को पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ता है।
श्रद्धालुओं ने यह भी बताया- यह समस्या हर शनिवार, रविवार, एकादशी और द्वादशी को आती है, लेकिन जिला प्रशासन कोई स्थायी सुधार कार्य नहीं कर रहा है।
जाम में फंसे वाहनों में सवार बच्चे और बुजुर्ग भी पेयजल के लिए परेशान दिखे। जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि रींगस से अजीतगढ़ तक वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे और चालकों को निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था।
इस संबंध में उपखंड अधिकारी ब्रजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस प्रशासन को दोपहर 12 बजे के बाद बैरिकेडिंग हटाने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने आगे कहा कि जाम की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बैरिकेडिंग हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2238752


