रींगस में आवारा गोवंशों की धरपकड़ शुरू:37 गोवंश पकड़े, नंदीशाला में भेजा गया
रींगस में आवारा गोवंशों की धरपकड़ शुरू:37 गोवंश पकड़े, नंदीशाला में भेजा गया
रींगस : रींगस कस्बे में सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंशों को पकड़ने का अभियान शुरू हो गया है। नगर पालिका प्रशासन ने अब तक 37 निराश्रित गोवंशों को पकड़कर नंदीशाला में भेजा है। लंबे समय से सड़कों पर गोवंशों के जमावड़े से आमजन और यात्री परेशान थे। इस संबंध में पालिका को लगातार शिकायतें मिल रही थीं, क्योंकि आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही थी।
आम लोगों को गोवंशों से होने वाली परेशानियों और दुर्घटनाओं से बचाने के लिए पालिका ने यह धरपकड़ अभियान शुरू किया है। नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक मुकेश कुमावत ने बताया कि बेसहारा और निराश्रित गोवंशों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना और सड़कों पर सुचारु यातायात सुनिश्चित करना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2238752


