[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रारंभिक वर्ग में हुआ विशेष योगाभ्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रारंभिक वर्ग में हुआ विशेष योगाभ्यास

योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रारंभिक वर्ग में हुआ विशेष योगाभ्यास

झुंझुनूं : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झुंझुनूं नगर में आयोजित प्रारंभिक वर्ग में विशेष कार्यक्रम के रूप मे योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षार्थी स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में वर्ग के वर्गाधिकारी अनूप गाडिया और वर्ग कार्यावह विजय कालेर ने बताया कि संघ की शाखाओं में भी नियमित रूप से योग अभ्यास कराया जाता है। जो स्वयंसेवकों के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। योग दिवस के विशेष अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रचारक भगतसिंह के निर्देशन में भारत सरकार द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किए। कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों पर भी चर्चा की गई। जिससे उपस्थित सभी स्वयंसेवकों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। इस अवसर पर संघ के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles