मुकुंदगढ़ में मुहर्रम पर ताजिए कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक:युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, जगह-जगह शरबत पिलाया गया
मुकुंदगढ़ में मुहर्रम पर ताजिए कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक:युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, जगह-जगह शरबत पिलाया गया
मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ कस्बे में शुक्रवार को मोहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हसन और हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजियों का जुलूस निकाला गया। मातमी धुनों के बीच निकले इन ताजियों को शाम को कर्बला में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
जुलूस के दौरान ढोल-ताशों की मातमी धुनों पर अकीदतमंदों ने मातम किया। तेज गर्मी और उमस के बावजूद युवाओं का उत्साह बरकरार रहा। उन्होंने अखाड़ों में डांड, पट्टे और लाठी के हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
मोहर्रम के इस जुलूस में कस्बे सहित आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। मुख्य बाजार और जुलूस मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा भामाशाहों ने जगह-जगह छबील, शरबत और शीतल पेय की व्यवस्था की। यहां श्रद्धालुओं और राहगीरों को सेवा प्रदान की गई।
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाधिकारी ताराचंद यादव पुलिस बल के साथ पूरे जुलूस के दौरान तैनात रहे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते मोहर्रम का आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2238744


