[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक घंटे की मूसलाधार बारिश से बुहाना जलमग्न:मुख्य बाजार में जलभराव, दुकानों में घुसा पानी; स्थायी समाधान की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

एक घंटे की मूसलाधार बारिश से बुहाना जलमग्न:मुख्य बाजार में जलभराव, दुकानों में घुसा पानी; स्थायी समाधान की मांग

एक घंटे की मूसलाधार बारिश से बुहाना जलमग्न:मुख्य बाजार में जलभराव, दुकानों में घुसा पानी; स्थायी समाधान की मांग

पचेरी : पचेरी कस्बे में गुरुवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश के कारण मुख्य बाजार सहित कई प्रमुख मार्गों पर भारी जलभराव हो गया, जिससे आमजन और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जलभराव के कारण कई दुकानों में पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान हुआ। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी भरे पानी के बीच से गुजरना पड़ा, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।

स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी विभाग को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुरेन्द्र सिंह ने जलभराव का कारण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क निर्माण के दौरान कुछ स्थानों पर सड़क का लेवल कम रहना बताया। उनके अनुसार, इसी वजह से हर बार बारिश का पानी जमा हो जाता है।

ईओ सुरेन्द्र सिंह ने यह भी बताया कि नगर पालिका ने इस समस्या के समाधान के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र भेजा है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर पालिका जल्द ही आवश्यक कदम उठाकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने का प्रयास करेगी।

Related Articles