चढ़ाई से लुढ़का बेकाबू ट्रक शोरूम पार्किंग में घुसा, पोल से टकराकर रुका, पास में लगे सीसीटीवी में कैद हुई घटना
चढ़ाई से लुढ़का बेकाबू ट्रक शोरूम पार्किंग में घुसा, पोल से टकराकर रुका, पास में लगे सीसीटीवी में कैद हुई घटना
चूरू : चूरू शहर में भालेरी रोड पर चढ़ाई चढ़ रहा एक अनियंत्रित ट्रक पीछे की ओर लुढ़कते हुए एक शोरूम की पार्किंग में जा घुसा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बारह चक्का ट्रक चढ़ाई पर चढ़ते समय असंतुलित हो गया और तेजी से पीछे की ओर लुढ़कने लगा। इससे आसपास के राहगीरों और वाहन ड्राइवरों में अफरातफरी मच गई।
ट्रक अनियंत्रित होकर पास के एक शोरूम की पार्किंग में घुस गया। वहां एक पोल से टकराकर रुकने के कारण बड़ा हादसा टल गया। यदि पोल बीच में नहीं आता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। घटना के समय कई लोग मौजूद थे, लेकिन वे समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले गए।
घटना में शोरूम की पार्किंग में बने टीनशेड को नुकसान पहुंचा है। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे हादसे की तस्वीरें सामने आई हैं। शोरूम संचालक अर्जुन प्रजापत ने बताया कि पार्किंग शेड को क्षति पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क का स्तर वैज्ञानिक तरीके से नहीं बनाए जाने के कारण भारी वाहन चढ़ाई पर संतुलन खो देते हैं, जिससे ऐसे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस स्थान का तकनीकी निरीक्षण कर सड़क की ऊंचाई और ढाल का स्थायी समाधान किया जाए। उन्होंने अपील की है कि किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किए बिना तत्काल प्रभाव से आवश्यक सुधार कार्य कराए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2238795


