सीए ने डॉक्टरों को 27 रन से हराया, अंकुर हलवाई बने मैन ऑफ द मैच
सीए ने डॉक्टरों को 27 रन से हराया, अंकुर हलवाई बने मैन ऑफ द मैच
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : सीए दिवस और डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) और चिकित्सकों के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। खेल भावना और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुए मुकाबले में सीए टीम ने डॉक्टरों की टीम को 27 रन से हराकर जीत दर्ज की। सीए अंकुर हलवाई ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
समापन समारोह में आईसीएआई झुंझुनूं शाखा के सचिव सीए इंदरजीत सुंडा ने खिलाड़ियों, चिकित्सकों, आयोजकों, प्रायोजकों और अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन दोनों पेशों के बीच आपसी सहयोग, भाईचारे और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में आईसीएआई झुंझुनूं शाखा के चेयरमैन सीए मनीष अग्रवाल, वाइस चेयरमैन सीए लोकेश अग्रवाल, सचिव सीए इंदरजीत सुंडा, कोषाध्यक्ष सीए विनायक शर्मा और सीआईसीएएसए चेयरमैन सीए रविन्द्र दरिया मौजूद रहे। चिकित्सक वर्ग की ओर से आईएमए झुंझुनूं के अध्यक्ष डॉ. लालचंद ढाका और डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कमलचंद मीणा भी उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2238727


