मानोता जाटान ग्राम पंचायत में वीबी-जीरामजी योजना का शुभारंभ:46 श्रमिकों को मिला रोजगार, सात दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित
मानोता जाटान ग्राम पंचायत में वीबी-जीरामजी योजना का शुभारंभ:46 श्रमिकों को मिला रोजगार, सात दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित
खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र की मानोता जाटान ग्राम पंचायत में विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (वीबी-जीरामजी) योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत पहले चरण में 46 महिला और पुरुष श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया गया है। कार्यक्रम काना वाला जोहड़ में आयोजित हुआ, जिसमें प्रशासक बहादुर मल मेघवाल मुख्य अतिथि रहे।
इस अवसर पर बहादुर मल मेघवाल ने बताया कि नई योजना के तहत पात्र श्रमिकों को साल में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना के फायदे से वंचित नहीं रहेगा। सरकार किसानों, ग्रामीणों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रभावी योजनाएं लागू कर रही है, और वीबी-जीरामजी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देगी।
मेघवाल ने यह भी बताया कि योजना के अंतर्गत अब मजदूरी का भुगतान सात दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। इससे श्रमिकों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सकेगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य रोजगार सृजन की व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाना है।
उन्होंने कहा कि अब ग्राम सभाएं ही स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों का निर्धारण करेंगी। इससे योजनाओं में जनभागीदारी बढ़ेगी और वास्तविक जरूरतों के अनुसार कार्य किए जा सकेंगे। समयबद्ध भुगतान और पारदर्शी प्रक्रिया से श्रमिकों का विश्वास भी मजबूत होगा।
मानोता जाटान ग्राम पंचायत में योजना के प्रथम चरण में 46 महिला एवं पुरुष श्रमिकों को रोजगार मिला है। रोजगार के अतिरिक्त दिनों से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे परिवारों की आय में वृद्धि होगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
इस कार्यक्रम में होशियार सिंह, प्यारेलाल, मख्खन झाझड़िया, गुलझारी, कौशल्या देवी, ओमी देवी, सुमन देवी, विनीता देवी, लाली देवी सहित कई महिला एवं पुरुष श्रमिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई और पात्र लोगों से इसका फायदा उठाने का आह्वान किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2238748


