चिड़ावा में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर:टैंकर ड्राइवर की मौत, काम खत्म होने के बाद घर जा रहे थे
चिड़ावा में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर:टैंकर ड्राइवर की मौत, काम खत्म होने के बाद घर जा रहे थे
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के पास लाखू गांव के पास गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में टैंकर ड्राइवर चरण सिंह (45) की मौत हो गई। एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। चरण सिंह पिचानवा गांव के निवासी थे और चिड़ावा के सूरजगढ़ मोड़ पर पानी के टैंकर का संचालन करते थे। गुरुवार देर रात काम खत्म कर वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही चिड़ावा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है, और उनकी पत्नी गृहिणी हैं। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2238748


