[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में अवैध शराब बिक्री का विरोध,रोक लगाने की मांग:सामाजिक एकता मंच ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले- नियमों का हो रहा उल्लंघन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में अवैध शराब बिक्री का विरोध,रोक लगाने की मांग:सामाजिक एकता मंच ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले- नियमों का हो रहा उल्लंघन

चिड़ावा में अवैध शराब बिक्री का विरोध,रोक लगाने की मांग:सामाजिक एकता मंच ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले- नियमों का हो रहा उल्लंघन

चिड़ावा : चिड़ावा में अवैध शराब की खुलेआम बिक्री के विरोध में सामाजिक एकता मंच ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। मंच ने नायब तहसीलदार बलबीर सिंह कुलहरि के माध्यम से ये ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि चिड़ावा कस्बे के वार्ड नंबर 5, खटीकों का मोहल्ला और अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फैल रहा है। मंच ने आरोप लगाया है कि शराब माफिया और आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

सामाजिक एकता मंच ने क्षेत्र में हाल ही में हुई कुछ अप्रिय घटनाओं का भी जिक्र किया। मंच ने कहा कि यदि अवैध शराब की बिक्री पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है, जिससे क्षेत्र में अशांति फैलने की आशंका है।

मंच की प्रमुख मांगों में अवैध शराब बेचने वाले स्थान के मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करना शामिल है। उन्होंने आबकारी विभाग को इस मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश देने की भी मांग की। मंच ने शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई कर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील की है।

ज्ञापन सौंपते समय सामाजिक एकता मंच के अध्यक्ष सीताराम पंवार, नगर अध्यक्ष बाबूलाल सोलंकी, अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष रणधीर ओला और बजरंग बराला सहित कई पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

Related Articles