[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण सेवा शिविर में उमड़े ग्रामीण, 6 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन आवंटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ग्रामीण सेवा शिविर में उमड़े ग्रामीण, 6 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन आवंटन

ग्रामीण सेवा शिविर में उमड़े ग्रामीण, 6 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन आवंटन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत शुक्रवार को रींगस उपखंड की ग्राम पंचायत कांसरड़ा में आयोजित शिविर का जिला प्रभारी सचिव सुधीर कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का जायजा लेकर अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।

शिविर में राजस्व विभाग ने 1690 वर्गमीटर भूमि आबादी विस्तार के लिए सेट अपार्ट की तथा वर्षों से बसे 6 भूमिहीन परिवारों को भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर आवंटन आदेश सौंपे। इसके अलावा 23 राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त किए गए, तीन आपसी बंटवारे कराए गए और दो प्रचलित रास्तों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

चिकित्सा विभाग ने 337 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर 112 मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। पशुपालन विभाग ने 297 पशुओं का उपचार किया और 29 पशुपालकों का मंगला पशु बीमा योजना में पंजीकरण किया। कृषि विभाग ने 125 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए तथा फार्म पॉण्ड योजना के तहत दो किसानों को 2.70 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की। शिविर में पंचायतीराज, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, विद्युत तथा परिवहन विभागों ने भी विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सेवाएं उपलब्ध कराईं।

शिविर के दौरान कांसरड़ा निवासी मुकेश कुमार को 30 वर्ष पुराने मकान का आवासीय पट्टा भी सौंपा गया। जिला प्रभारी सचिव ने शिविर की व्यवस्थाओं और विभिन्न विभागों के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

Related Articles