[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांकरिया पंचायत में 16 सीसीटीवी कैमरे लगे:अपराध और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने में मिलेगी मदद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

कांकरिया पंचायत में 16 सीसीटीवी कैमरे लगे:अपराध और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने में मिलेगी मदद

कांकरिया पंचायत में 16 सीसीटीवी कैमरे लगे:अपराध और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने में मिलेगी मदद

बबाई : कांकरिया ग्राम पंचायत में अपराधों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों का विधिवत उद्घाटन कर संचालन शुरू कर दिया गया है।

पंचायत प्रशासक रोहिताश गुर्जर ने बताया कि कांकरिया पंचायत की आबादी लगभग 7 हजार है। वर्तमान में बढ़ते अपराधों और सामाजिक तत्वों पर नज़र रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी आवश्यकता को पूरा करने के लिए ग्राम पंचायत के सौजन्य से यह पहल की गई है।

यहां लगाए गए कैमरे

ये 16 कैमरे कांकरिया नगर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए गए हैं। इनमें पंचायत भवन परिसर, पावर हाउस, ब्राह्मणों का मोहल्ला, हीरामल मंदिर परिसर, नीमकाथाना व गुड़ा सड़क मार्ग, बस स्टैंड, राजकीय चिकित्सालय के पास, मेघवाल व मीणा मोहल्ला, नायक मोहल्ला और नाइयों का मोहल्ला शामिल हैं। संपूर्ण पंचायत को दो भागों में बांटा गया है। 8 कैमरों की निगरानी के लिए पंचायत भवन में एक एलईडी लगाई गई है, जबकि शेष 8 कैमरों की निगरानी डाकघर कांकरिया में स्थापित एलईडी के माध्यम से की जाएगी।

इन कैमरों के संचालन का उद्घाटन आज किया गया। इस अवसर पर कांकरिया पंचायत प्रशासक रोहिताश गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण कुमार आर्य, पूर्व उपप्रधान महेंद्र कुमार शर्मा, डाक विभाग के जिलाधिकारी हरलाल सिंह, शिक्षाविद् मूलचंद शर्मा, हरीराम शर्मा, ताराचंद शर्मा, भाताराम गुर्जर, शीशराम गुर्जर, ज्ञानप्रकाश खटाणा, डॉ. शंकरलाल मीणा, मुकेश मीणा, पंच प्रेमचंद सहित कई ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles