[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टोल बूथ पर ट्रक ने खड़ी कार को रौंदा;डिवाइडर तोड़ते हुए घुसा, गेट लॉक होने से सालासर दर्शन करने जा रहे पांच दोस्त फंसे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

टोल बूथ पर ट्रक ने खड़ी कार को रौंदा;डिवाइडर तोड़ते हुए घुसा, गेट लॉक होने से सालासर दर्शन करने जा रहे पांच दोस्त फंसे

टोल बूथ पर ट्रक ने खड़ी कार को रौंदा;डिवाइडर तोड़ते हुए घुसा, गेट लॉक होने से सालासर दर्शन करने जा रहे पांच दोस्त फंसे

सूरजगढ़ : झुंझुनूं के सूरजगढ़ में रघुनाथपुरा टोल प्लाजा पर सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर को तोड़ते हुए कार को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज सामने आया है। हादसे के बाद टोल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को कार से बाहर निकालकर तुरंत सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में राहुल (24) पुत्र मनोज (जाट, दरियापुर दिल्ली), समीर (26) पुत्र संदीप (तेली, दरियापुर दिल्ली) और कृष्ण (45) पुत्र नाथूराम (धानक, लोहारू) घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे के कारण कुछ देर के लिए टोल पर जाम की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले देखें, हादसे की तीन तस्वीरें …

रघुनाथपुरा टोल बूथ की लाइन में कार सवार लोग टोल कटवाने का इंतजार कर रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रौंद दिया।
रघुनाथपुरा टोल बूथ की लाइन में कार सवार लोग टोल कटवाने का इंतजार कर रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रौंद दिया।

आगे खड़ी बोलेरो और पीछे से ट्रक की टक्कर के बीच फंसने से कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दोस्तों को टोलकर्मियों ने रेस्क्यू कर हॉस्पिटल पहुंचाया।
आगे खड़ी बोलेरो और पीछे से ट्रक की टक्कर के बीच फंसने से कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दोस्तों को टोलकर्मियों ने रेस्क्यू कर हॉस्पिटल पहुंचाया।
हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया

Related Articles