टोल बूथ पर ट्रक ने खड़ी कार को रौंदा;डिवाइडर तोड़ते हुए घुसा, गेट लॉक होने से सालासर दर्शन करने जा रहे पांच दोस्त फंसे
टोल बूथ पर ट्रक ने खड़ी कार को रौंदा;डिवाइडर तोड़ते हुए घुसा, गेट लॉक होने से सालासर दर्शन करने जा रहे पांच दोस्त फंसे
सूरजगढ़ : झुंझुनूं के सूरजगढ़ में रघुनाथपुरा टोल प्लाजा पर सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर को तोड़ते हुए कार को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
यह घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज सामने आया है। हादसे के बाद टोल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को कार से बाहर निकालकर तुरंत सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में राहुल (24) पुत्र मनोज (जाट, दरियापुर दिल्ली), समीर (26) पुत्र संदीप (तेली, दरियापुर दिल्ली) और कृष्ण (45) पुत्र नाथूराम (धानक, लोहारू) घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे के कारण कुछ देर के लिए टोल पर जाम की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहले देखें, हादसे की तीन तस्वीरें …



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2240902


