[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सालासर बालाजी मंदिर में मोबाइल बैन:सुजानगढ़ एसडीएम ने जारी किए आदेश, बोले- व्यवस्थाएं बिगड़ने की शिकायत मिली थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सालासर बालाजी मंदिर में मोबाइल बैन:सुजानगढ़ एसडीएम ने जारी किए आदेश, बोले- व्यवस्थाएं बिगड़ने की शिकायत मिली थी

सालासर बालाजी मंदिर में मोबाइल बैन:सुजानगढ़ एसडीएम ने जारी किए आदेश, बोले- व्यवस्थाएं बिगड़ने की शिकायत मिली थी

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के सालासर बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सुजानगढ़ एसडीएम ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर कहा कि दर्शनार्थी दर्शन के समय रील और वीडियो बनाते हैं। जिससे जाम और भगदड़ जैसी स्थिति बनती है। लोगों के मोबाइल फोन अंदर के जाने से मंदिर की पवित्रता भंग होती है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भी यह उपयुक्त नहीं है।

एसडीएम ने आदेश में कहा कि पिछले दिनों मोबाइल फोन के कारण ही मन्दिर में अभद्र घटनाएं भी हुई है। इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मोबाइल फोन और स्मार्टवाच पर प्रतिबन्ध लगाना जरूरी है। इसलिए यह रोक तत्काल प्रभाव से लगाई जाती है।

मोबाइल रखने की बनेगी व्यवस्था

एसडीएम के आदेश के बाद श्रद्धालुओं ने कहा कि मोबाइल फोन पर बैन सभी के लिए लागू होना चाहिए, ना कि सिर्फ सामान्य जन के लिए। हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी ने कहा कि आदेश की अचानक से पालन नहीं की जा सकती है। इसके लिए प्रशासन के साथ बैठक होगी। उसके बाद हर तरह की चर्चा करके मोबाइल फोन जमा रखने के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी। तभी यह आदेश लागू हो सकता है। बिना व्यवस्था के आदेश लागू करने पर ज्यादा अव्यवस्था हो जाएगी।

एसडीएम ने कहा-सबके लिए लागू होगा प्रतिबंध

सालासर बालाजी मंदिर में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध को लेकर एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि आदेश निकाला है, लेकिन इसे तत्काल लागू नहीं किया जा सकता। क्योंकि मोबाइल फोन जमा रखने के लिए स्थान और लोगों की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी से इस बारे में बातचीत होगी। एसडीएम ने कहा कि प्रतिबंध लागू हुआ है, तो यह सब के लिए समान रूप से लागू होगा। इसके लिए अलग से आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

हरियाणा के श्रद्धालुओं से हुआ था विवाद

इसी साल अप्रैल के पहले हफ्ते में हरियाणा के हिसार से आए श्रद्धालुओं के साथ मंदिर परिसर में बाउंसरों ने दुर्व्यवहार किया था। श्रद्धालु वीडियो कॉल कर अपने रिश्तेदार को दर्शन करवा रहे थे। इस बात को लेकर विवाद हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद यह विवाद बढ़ गया था। इस घटना के बाद से ही मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाने को लेकर मांग उठ रही थी।

Related Articles