बस डिपो के पास स्थित दुकान में चोरी:चोरों ने ताले तोड़कर किया हाथ साफ, 3 लाख नकद और चूड़ियां चोरी
बस डिपो के पास स्थित दुकान में चोरी:चोरों ने ताले तोड़कर किया हाथ साफ, 3 लाख नकद और चूड़ियां चोरी
झुंझुनूं : शहर के व्यस्त बस डिपो के पास स्थित चूड़ियों की होलसेल दुकान को बीती रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के मुख्य ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। दुकान के मालिक मोहम्मद हनीफ ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह रात करीब 9:30 बजे दुकान को सुरक्षित बंद करके घर गए थे। अगली सुबह जब वे 8:30 बजे दुकान पर पहुंचे, तो उन्हें ताले टूटे हुए मिले। चोरों ने दुकान के मुख्य दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
दुकानदार के अनुसार, चोरों ने दुकान के पीछे स्थित एक खाली पड़े प्लॉट का लाभ उठाया। वहां से वे सीढ़ियों के रास्ते से होते हुए दुकान के बेसमेंट में दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मोहम्मद हनीफ ने बताया कि घटना में लगभग साढ़े तीन से चार लाख रुपये की नकदी चोरी हुई है।
सीसीटीवी कैमरा बंद होने का फायदा उठाया
दुकानदार ने स्पष्ट किया कि उनकी दुकान में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। हालांकि, शॉर्ट सर्किट के डर से वे रात के समय बिजली सप्लाई बंद कर देते हैं, जिस कारण कैमरे रिकॉर्डिंग नहीं कर सके। चोरों ने इसी बात का फायदा उठाया।
मोहम्मद हनीफ ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज देख रही है। थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2239151


